सऊदी अरब में अल-उम्मतुल इस्लामी पार्टी के एक मिम्बर ने कहा है कि सऊदी अरब में बहुत जल्दी ही इंक़ेलाब आने वाला है। अल-आलम की रिपोर्ट के अनुसार शेख मुहम्मद बिन असीद ऑले मुफरह ने कहा कि सऊदी अरब में बढ़ते हुए जनता के आंदोलन से साफ जाहिर है कि ऑले सऊद के महलों में इंक़ेलाब से भूकंप आने वाला है। शेख़ ऑले मुफरह ने कहा कि आले सऊद राजनीतिक कैदियों की रिहाई के लिए किए जाने वाले प्रदर्शनों की उसी तरह अनदेखी कर रहा है जैसे कज़्ज़ाफ़ी ने अपने देश की जनता के विरोध प्रदर्शनों की अनदेखी की थी। लेकिन नतीजे में उसका अंजाम बहुत बुरा हुआ। अल-उम्मतुल इस्लामी पार्टी के मिम्बर ने पब्लिक से अपील की कि अपना विरोध जारी रखें। ग़ौर तलब रहे कि सऊदी अरब में सरकार की कड़ी पाबंदियों और कड़ी निगरानी के बावजूद पब्लिक का आंदोलन दिन प्रतिदिन जोर पकड़ता जा रहा है। आॉले सऊद के एजेंट बड़े दर्दनाक तरीक़े से जनांदोलन को कुचल रहे हैं। इसी बीच लंदन टाइम्स ने रिपोर्ट दी कि ऑले सऊद यमन पर हमलों में अमेरिका की मदद कर रहा है। टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब ने अपने लड़ाकू विमानों को उन अमेरिकी फ़ौज के हवाले कर दिया है जिन से अमेरिकी सेना यमन पर हमले कर रही है। ब्रिटेन के अखबार के मुताबिक वास्तव में वह हमले जिन्हें अमेरिकी ड्रोन हमले बताया जा रहे है वह वास्तव में सऊदी विमानों से किए जा रहे हैं। याद रहे सऊदी अरब न केवल यमन में बल्कि अपने किराए के वहाबी नौकरों के सहारे पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सीरिया, लेबनान और दूसरे मुल्कों में हस्तक्षेप कर रहा है और उसके हाथ इन इलाक़ों में जारी आतंकवाद में देखे जा सकते हैं। .............. 166
4 जनवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 378872
सऊदी अरब में अल-उम्मतुल इस्लामी पार्टी के एक मिम्बर ने कहा है कि सऊदी अरब में बहुत जल्दी ही इंक़ेलाब आने वाला है...........